क्राइम

CG NEWS- BAR में रेड कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश,मौके से 4 लड़की 3 लड़के पकड़ाये, BAR का नाम बताने में आखिर क्यों कतरा रही पुलिस !

कोरबा 26 सितंबर 2022। कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार में छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गये लोगों में 4 लड़की 3 लड़के हैं। वही इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में हैं, पुलिस जिस बार में रेड करने पहुंची उसका नाम बताने से कतरा रही हैं। वही जानकारी ये भी सामने आ रही हैं कि जहां पुलिस ने रेड किया वहां कुछ पुलिस कर्मी पहले से मौजूद थे।

जानकरी के मुताबिक कोरबा में सेक्स रैकेट का ये पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का हैं। दर्री सीएसपी लितेश सिंह ने बताया कि रविवार की रात दर्री क्षेत्र के एक बार में कुछ संदिग्ध गतिविधि चलने की जानकारी मिली थी। इस टीप पर दर्री सीएसपी ने साईबर सेल की टीम के साथ मौके पर रेड मारा गया। पुलिस की छापामार कार्रवाई में मौके से 4 लड़कियों सहित 3 लड़को को गिरफ्तार किया गया हैै। सीएसपी लितेश सिंह से जब होटल का नाम जानना चाहा, तो उन्होने नाम बताने पर लड़कियो की पहचान उजागर होने की बात कह दिया गया।

इस पर जब उनसे पूछा गया कि क्या लड़किया उसी बार की कर्मचारी हैं, तब उन्होने लड़कियों के बार में काम करने की बात से इंकार करते हुए पैसों के लिए मजबूरी में ये देहव्यापार करने की जानकारी दी गयी। ऐसे में एक बार फिर जब सीएसपी लितेश सिंह से बार का नाम जानने का प्रयास किया, तो उन्होने बताया कि मैं खुद ही इस मामले की इन्वेस्टिगेशन आफिसर हूं, बार का नाम एक बार क्रास चेक करना होगा। बार में छापामार कार्रवाई के बाद पीटा एक्ट की इस कार्रवाई में पुलिस खुद कटघरे में है।

बताया जा रहा हैं कि पुलिस जिस बार का नाम बताने से इंकार कर रही हैं, वहा रेड के वक्त पहले ही कुछ पुलिस कर्मी पार्टी में मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने रेड की कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक सस्पेक्टेड को हिरासत लेने की बात सामने आ रही हैं। कार्रवाई के दौरान ही पुलिस कर्मियों को वहां से निकाल दिया गया। इस मसले पर जब सीएसपी लितेश सिंह से जानकारी चाही गयी, तो उन्होने बताया कि बार में एक पार्टी चल रही थी, उसमें पुलिस जवान मौजूद थे।

लेकिन वहीं एक अन्य पार्टी से सेक्स रैकेट में शामिल लड़के-लड़कियो को गिरफ्तार किया गया हैं। आपको बता दे कि इससे पहले तक पुलिस जहां भी पीटा एक्ट की कार्रवाई करती आई है, फिर चाहे वो रायपुर का फाईव स्टार होटल ही क्यों ना हो उसका नाम सामने लाया जाता हैं। ऐसे में कोरबा के होटल का नाम पुलिस क्यों बताने से कतरा रही हैं ? ये सबसे बड़ा सवाल है।

Back to top button