क्राइम

CG NEWS : महिला शिक्षिका की पिटाई के बाद लूट: चेहरे को कपड़ा से बांधकर शिक्षिका को चोरो ने पीटा, पुलिस ने 5 को किया अरेस्ट

सक्ती 31 अक्टूबर 2022। नवगठित शक्ति जिला में शातिर चोरों ने एक शिक्षिका के घर में घुसकर पहले तो शिक्षिका की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद चोरी कर फरार हो गये। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना के वक्त शिक्षिका घर में सो रही थी, तभी चोर उसके घर में घुस गये। शिक्षिका की नींद खुलते ही चोरो ने कपड़े से ढंक कर शिक्षिका की ही पिटाई कर फरार हो गये थे।

पूरा घटनाक्रम सक्ती जिला के डबरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि किरारी के बाजार पारा की रहने वाली भारती पटेल ने थाने में इस घटना की रिर्पोट दर्ज करायी हैं। पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि वह किरारी में टीचर के रूप में पदस्थ हैं। 12 सितंबर की रात को वह घर में सो रही थी। उसी वक्त उनके घर में कुछ हल्ला हुआ। इस पर उनकी नींद खुल गई। नींद खुलने पर वह जब बाहर आईं तब कुछ लोग अंदर रखा सामान चुरा रहे थे। ये देखने के बाद शिक्षिका ने विरोध करने का प्रयास किया तो, पांचों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद कपड़े से उसका चेहरा बांध कर उसकी बुरी तरह से पिटाई करने के बाद सामान लेकर फरार हो गये थे। इस मामले में पुलिस लूट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसके बावजूद कई दिनों तक आरोपियों का पता नहीं चला। इस बीच लगातार सीसीटीवी की जांच करने पर घटना वाले दिन कुछ संदिग्ध आरोपी महिला के घर के पास जाते दिखे। इसी आधार पर पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने इस केस में सत्यम सागरए कमलेश सारथी ए नरेश दास महंत समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button