हेडलाइन

CG NEWS – SP ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड: शराब पकड़ने गये पुलिस जवानों ने युवक को बुरी तरह पीटा, शिकायत मिलते ही SP ने लिया एक्शन

जांजगीर 02 अगस्त 2022। बलरामपुर जिला में पुलिस की बर्बरता का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि जांजगीर में एक और मामला सामने आया हैं। यहां पुलिस और होम गार्ड के जवान ने एक युवक की सिर्फ इसलिए बुरी तरह से पिटाई कर दी, क्योंकि उसके यहां छापामार कार्रवाई में शराब नही मिला। युवक की डंडे से बुरी तरह से पिटाई किये जाने के इस मामले में एसपी विजय अग्रवाल ने कांस्टेबल को सस्पेंड करते हुए नगर सैनिक को थाने से हटा दिया गया हैं।

पूरा घटनाक्रम जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला हैं। बताया जा रहा हैं कि 31 जुलाई रविवार को पामगढ़ थाना पुलिस को सेमरिया गांव में अवैध शराब बेचने की जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सिविल ड्रेस में 7 पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे थे। यहां पुलिसवालों ने 27 साल के चंदन गोंड नामक युवक के घर पर दबीश दी। पूरे घर की छानबीन के बाद भी उसके घर से शराब बरामद नही हो सका। इसके बाद पुलिस जवानों ने चंदन गोंड से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान ही 2 पुलिसकर्मियों ने चंदन की एकाएक पिटाई शुरू कर दी।

घटना में युवक बुरी तरह युवक घायल हो गया। युवक के सिर और दूसरे हिस्से में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया था। इसके बाद परिजनों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के अगले सोमवार 1 अगस्त को पीड़ित चंदन ने अपने परिवार के साथ जांजगीर एसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात कर इस घटना की शिकायत की गयी।। पीड़ित युवक ने बताया कि शराब नहीं मिलने के बाद भी पुलिस जवानों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

वहीं चंदन के परिजनों ने आरोप लगाया कि 7 पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में पहुंचे थे। 2 लोगों ने पीटा और 5 लोगों ने ये सब देखने के बाद भी उन्हे रोकने का प्रयास नही किया गया। परिजनों ने इन पुलिसकर्मियों पर 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। इस गंभीर मामले पर एसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल एसडीओंपी को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया हैं। वही मारपीट करने वाले पामगढ़ थाना में पदस्थ कांस्टेबल महेंद्र राज को सस्पेंड करते हुए नगर सैनिक चंद्रशेखर प्रधान को थाने से हटा दिया गया है।

Back to top button