क्राइम

CG NEWS -प्रेमी जोड़े की लाश जंगल में मिली : परिवार वालों ने किया शादी से इंकार….तो कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पीया, लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप

बालोद 22 नवंबर 2022। बालोद जिला में युवक-युवती की लाश जंगल से मिली हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों मृतक एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन घरवालों को उनका ये रिश्ता मंजूर नही था। जिसके बाद दोनों जंगल में जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली।घटनास्थल से पुलिस ने जहर की शीशी, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और डिस्पोजल ग्लास भी बरामद किया हैं।

पूरा घटनाक्रम बालोद जिला के महामाया थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी में रहने वाले 22 साल के राहुल टेकाम का संध्या किरंगे के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्रेम करते थे, लेकिन घर वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में ये बात सामने आ आयी हैं कि मृतक राहुल अपनी प्रेमिका को अपने साथ घर में लाकर रखा हुआ था। राहुल के इस फैसल का उसके घरवालों ने विरोध किया था, जिसे लेकर राहुल का उसके माता-पिता के साथ विवाद भी हुआ था। इसके बाद राहुल और उसकी प्रेमिका घर से कही चले गये थे।

घर के लोग उनकी पतासाजी करते, इसी बीच दोनों की लाश आड़े झर के जंगलों में स्थानीय ग्रामीणों ने देखा। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से दोनों की पहचान की गयी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि दोनों कुछ दिन पहले ही घर से निकले थे। बीते शनिवार को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

दोनों के शव को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव घर में रखा गया है। जिनका आज पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवालों को ये रिश्ता मंजूद नही था। इसी कारण दोनों के द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने की संभावना पुलिस जता रही हैं। फिलहाज पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होेने की बात कह रही हैं।

Back to top button