क्राइम

CG NEWS : रास्ता रोककर युवती से किया रेप, घटना का खुलासा करने पर आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी,फिर पीड़िता ने किया…..

कांकेर 24 अप्रैल 2023। नक्सल प्रभावित कांकेर जिला में एक युवती को रास्ते से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी गयी थी। इस घटना से सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

युवती के साथ रेप का ये मामला कांकेर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित युवती शहर के एक दुकान में काम करती हैं। 22 अप्रैल शनिवार की रात युवती दुकान से काम करने के बाद रात के वक्त अपने घर पैदल लौट रही थी। तभी रास्ते में युवती का पूर्व परिचित आशीष सारथी नामक युवक मिल गया। आरोपी युवक का पहले से ही युवती पर बुरी नजर थी। लिहाजा उसने सूनसान इलाके का फायदा उठाते हुए युवती को रास्ते मे रोक लिया और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़िता का आरोप हैं कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद युवती ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया हैैं।

Back to top button