हेडलाइन

CG NEWS : कोरबा शहर की सड़के हो रही “डस्ट फ्री”…. मैकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन से पर्यावरण संरक्षण और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में निगम ने बढ़ाया ठोस कदम

कोरबा 02 दिसम्बर 2022। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोरबा जिला का नगर निगम स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नये और आधुनिक कदम बढ़ा रहा हैं। जीं हां नगर निगम द्वारा मैकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन के जरिये निगम क्षेत्र की सड़कों को “डस्ट फ्री” बनाया जा रहा हैं। नगर निगम के इस आधुनिक प्रयास का ही नतीजा हैं कि अब जहां कोरबा शहर की मुख्य मार्ग के साथ ही शहरी क्षेत्र की अधिकांश सड़के “डस्ट फ्री” हो गयी हैं, वही आम लोगों को सड़को से उड़ने वाली धूल से निजात मिल गया हैं।

गौरतलब हैं कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नित्त नये प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय की पदस्थापना के बाद से निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्यो के साथ ही आधुनिक मशीनों की मदद से स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। औद्योगिक जिला होने के कारण कोरबा शहर की सड़को पर धूल की बड़ी समस्या थी। जिससे निपटने के लिए निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय द्वारा मैकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन से शहर की सड़कों को डस्ट फ्री बनाने की योजना तैयार की गयी। निगम प्रशासन के इस निर्णय का ही असर हैं कि आज पिदले डेढ़ महीने से रोजाना रात 10 बजे से कोरबा शहर की सड़कों पर मैकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सड़कों की धूल की सफाई का कार्य किया जा रहा है।

निगम के इस आधुनिक प्रयास से जहां कोरबा शहर की मुख्य मार्गो के साथ ही अधिकांश सड़के डस्ट फ्री हो गयी है, वही सड़को पर उड़ने वाले धूल से आम लोगों के साथ ही मुख्य मार्ग के दुकानदारों को बड़ी राहत मिली हैं। स्थानीय लोगों की माने तो मैकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन के उपयोग से पहले शहर में सड़को से उड़ने वाली धूल एक बड़ी समस्या था। इससे ना केवल प्रर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा था,बल्कि आम लोगों के सेहत पर भी इसका सीधा असर देखा जा रहा था। लेकिन नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय के इस आधुनिक पहल के बाद शहर में सड़को से उडने वाली धूल की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही हैं। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में शहर की विशेषकर मुख्य मार्गो व ज्यादा आवाजाही वाली सड़कों को धूल मुक्त करने की दिशा में पिछले डेढ़ महीने से प्रतिदिन मैकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सड़कों की स्वीपिंग का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

हर रोज रात 10 बजे के बाद जब सड़कों पर वाहनों का आवागमन काफी कम हो जाता है और सड़कों पर भीड़ खत्म हो जाती है। तब मैकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन के जरिये सड़को को डस्ट फ्री बनाने का कार्य आईवे एसोसिएट विजयवाड़ा के माध्यम से कराया जा रहा है। इस काम के लिए उक्त एजेंसी को 1 साल का ठेका निगम द्वारा वर्तमान में दिया गया है। कोरबा शहर की सड़कों पर हो रही मैकेनाईज्ड मशीन से स्वीपिंग जैन मंदिर बुधवारी चौक से महाराणा प्रताप चौक होते हुए घंटाघर चौक तक, घंटाघर चौक से निहारिका सुभाष चौक होते हुए शास्त्री चौक तक, शास्त्री चौक से तानसेन चौक तक, तानसेन चौक से व्ही.आई.पी.रोड होते हुए जैन मंदिर चौक तक, सी.एस.ई.बी. चौक से टी.पी.नगर चौक, पावर हाउस रोड होते हुए मुरारका पेट्रोल पम्प तक निगम द्वारा प्रतिदिन मैकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन से नाईट स्वीपिंग का कार्य किया जाता है।

मेन्यूअल रूप से भी हो रही नाईट स्वीपिंग …..

निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निरंतर मार्गदर्शन में निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गो की मैकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई किए जाने के साथ-साथ शहर की विभिन्न मार्गो तथा ऐसे स्थलों में जहॉं पर मशीन का पहुंचना संभव नहीं हो पाता वहां पर मेन्यूअल रूप से भी धूल हटाने व नाईट स्वीपिंग का कार्य निगम द्वारा कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में दुकानें बंद होने के बाद नाईट स्वीपिंग, कचरा संग्रहण का काम भी रात के समय निगम द्वारा निरंतर जारी है।

Back to top button