हेडलाइन

ब्रेकिंग : सहायक शिक्षक फेडरेशन का 18 सितंबर को होगा चुनाव… प्रांताध्यक्ष का चुनाव लड़ने की ये होगी शर्तें… देखिये चुनाव का पूरा शेड्यूल….कब कार्यकारिणी भंग…

रायपुर 24 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 18 सितंबर को होगा। चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 6 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के साथ कार्यकारिणी भंग हो जायेगी और उसकी दिन से फेडरेशन की आचार संहिता भी लागू हो जायेगी। फेडरेशन के चुनाव प्रभारी  कौशल अवस्थी सहित आयोग के मेंबर सी डी भट्ट, रंजीत बनर्जी,  रवि लोहसिह और सिराज बख्श ने बताया कि  वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी का समय लगभग पूरा हो चुका है। अतः प्रदेश का चुनाव सितंबर महीने में किया जाएगा।  इसकी तिथि तय की गई हैं।

हालांकि चुनाव आयोग की शर्तों के मुताबिक कई उम्मीदवार चुनाव लड़ने से वंचित हो जायेंगे। आयोग ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव केलिए जो शर्तें रखी है, उसके मुताबिक वहीं प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा, जो, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का पिछले 3 साल का विधिमान्य सदस्य हो। इसे जिला अध्यक्ष प्रमाणित करेगा।

ये है चुनाव की नियम शर्तें !

  • 31 अगस्त को चुनाव हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक एवं जिलाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्षों व जिला अध्यक्षों की सूची सौंपेंगे
  • मतदाता सूची का प्रकाशन 4 सितंबर को होगा
  • 5 सितंबर से 6 सितंबर की तिथि दावा आपत्ति हेतु निर्धारित की गई है
  • 6 सितंबर को आचार संहिता लागू हो जाएगा एवं प्रांतीय कार्यकारिणी एवं समस्त समितियां भंग हो जाएंगी
  • प्रात अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, चुनाव परिणाम आते तक,कार्यवाहक  के रूप में पद पर कार्य करते रहेंगे
  • अंतिम सूची का प्रकाशन 6–7 सितंबर को किया जाएगा
  • 7 सितंबर व 8 सितंबर को उम्मीदवार नामांकन भर सकेंगे नामांकन अपने जिला अध्यक्ष के पास भरना है जिला अध्यक्ष प्रत्याशी के दावेदारी को प्रमाणित करेगा
  • 9 सितंबर को स्कूटनी की जाएगी
  • 10 सितंबर वह 11 सितंबर को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे
  • नामांकन वापस लेने पर 1000 राशि काट कर वापस की जाएगी
  • चुनाव केवल एक पद प्रांत अध्यक्ष के लिए होगा
  • प्रांत अध्यक्ष हेतु नामांकन शुल्क ₹5000 निर्धारित किया गया है, यह शुल्क जिला अध्यक्ष के पास जमा किया जा सकता है। जिला अध्यक्ष लाकर चुनाव आयोग को देगा अन्यथा फोन पर या खाता में ट्रांसफर करेगा
  • अंतिम सूची का प्रकाशन 6 सितंबर को या 7 सितंबर को किया जाएगा
  • मतदाता ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष,वर्तमान में संगठन में शामिल संस्थापक सदस्य,वर्तमान निर्वाचित सदस्य व नामांकित प्रतिभागी होंगे
  • 18 सितंबर को प्रांत अध्यक्ष हेतु मतदान होगा
  • मतदान का समय सुबह 9:00 से 3:00 बजे तक होगा
  • 30 मिनट यानी आधे घंटे का लंच समय रहेगा
  • 3:30 बजे से गणना प्रारंभ होगी
  • शाम 5:00 बजे परिणाम सुनाया जाएगा

Back to top button