हेडलाइन

CG NEWS : मां-बेटी पर जंगली सुअर ने किया हमला, बेटी की जान बचाने जंगली सुअर से भिड़ गयी मां,संघर्ष में महिला और जंगली सुअर की……

कोरबा 26 फरवरी 2023। कोरबा के वनांचल क्षेत्र पसान में एक मां ने अपनी बेटी की जान बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी। बताया जा रहा हैं कि यहां खेत में काम कर रही महिला और उसकी बेटी पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। बेटी की जान बचान के लिए महिला जंगली सुअर से भिड़ गयी और करीब आधे घंटे के संघर्ष में महिला और जंगली सुअर दोनों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

कोरबा के वनांचल क्षेत्र में हुआ ये घटना पसान थाना के ग्राम तेलियामार का हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव में रहने वाली दुवशिया बाई अपनी 11 वर्षीय बेटी रिंकी के साथ पास के ही खेत में काम कर रही थी। काम करने के दौरान अचानक जंगल से भटककर जंगली सुअर ने खेत के नजदीक आ गया और मां-बेटी पर हमला कर दिया। जंगली सुअर के हमले में बेटी को चोट आने के बाद दुवशिया बाई ने बेटी की जान बचाने के लिए जान पर खेल गयी, और सुअर से सीधे भिड़ गयी।

इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतिका की बेटी ने की माने तो जंगली सुअर और उसकी मां के बीच करीब आधे घंटे तक संघर्ष चलता रहा। जिससे बुरी तरह से घायल दुवशिया बाई ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही इस संघर्ष में जंगली सुअर की भी मौत हो गयी। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और वन अमला भी मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस और वन विभाग दोनों के द्वारा इस घटना की जांच करने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button