प्रमोशन/पोस्टिंग

CG – प्रमोशन- 159 पुलिस जवानों को मिला प्रमोशन, 29 हेड कांस्टेबल से बने ASI, वही 130 कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के पद पर हुए पदोन्नत, एसपी ने स्टार लगाकर………

 

कोंडागांव 22 दिसंबर 2021- नक्सल प्रभावित कोंडागांव में आज 159 पुलिस जवानों को पदोन्नित दी गयी। एसपी सिद्वार्थ तिवारी ने प्रमोशन पाने वाले जवानों को फित्ती और स्टार लगाकर उन्हे कर्तव्य निष्टा के साथ काम करने की बधाई दी गयी।
गौरतलब है कि कोण्डागांव मे 29 एएसआई और 130 हेड कांस्टेबल के पद रिक्त थे। इन रिक्त पदो के लिए रेंज स्तर पर पदोन्नित सूची जारी किया गया। जिसमें कोंडागांव में पदोन्नत होने वाले 159 पुलिस जवानों को आज एसपी सिद्वार्थ तिवारी ने पुलिस लाईन चिलखलपुट्टी में दरबार लगाकर स्टार एवं फित्ती लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभाकामनाएं दी।

इस विशेष अवसर पर एसपी ने दरबार में जवानों की समस्यांए भी सुनी और तत्काल उनके निवारण की दिशा में निर्देश दिया गया। इसके साथ ही एसपी सिद्वार्थ तिवारी ने जवानों को उनकी कार्यकुशलता से कानून व्यवस्था, अपराध की रोकथाम, प्रकरणों की विवेचना, नक्सल अभियान एवं पुलिसिंग से संबंधित कार्यो मे विशेष दिशा निर्देष दिये गये।

इस अवसर पर दरबार में मौजूद सॅाइकोलाजिस्ट प्रिती चाण्डक ने दैनिक जीवन एवं कर्तव्य के दौरान मानसिक तनाव से बचने और तनावमुक्त रहने के गुर पुलिस अधिकारी और जवानों को सिखाया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी राहूल देव शर्मा, एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन शोभराज अग्रवाल, सहित दूसरे पुलिस अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Back to top button