हेडलाइन

VIDEO : LOVE GURU बने धोनी, कुंवारों को एडवाइस… ‘ये मत सोचना मेरी वाली अलग है’…

मुंबई 27 अक्टूबर 2023 कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान से बाहर हों, लेकिन वह हमेशा भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं। दुनिया के बेस्ट फिनिशर एमएस धोनी के प्रति उनके फैंस की दीवानगी कमाल की है। अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले एमएस धोनी चाहे वह मैदान के बाहर हो या मैदान में, उनके चेहरे पर कभी भी गुस्से का कोई संकेत नहीं होता है। धोनी का दिमाग जितना क्रिकेट में चलता है, उतना ही जबरदस्त उनका ह्यूमर है।

एमएस धोनी के ह्यूमर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में धोनी एक कार्यक्रम में गए थे, जहां वह सभी लड़कों, खासकर कुंवारों को रिलेशनशिप पर सलाह देते दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का बैचलरों के सलाह देते वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Back to top button