हेडलाइन

CG- पूर्व सांसद की कार पर पथराव, FIR करायी गयी दर्ज

जशपुर 27 जुलाई 2023। पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव की गाड़ी पर पथराव हुआ है। पथराव में भाजपा के पूर्व सांसद की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। इस मामले में रणविजय सिंह जूदेव ने जशपुर के सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज करायी है। घटना देर रात की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक रणविजय अपनी कार से परिवार के साथ उड़ीसा से लौट रहे थे, उसी दौरान हाईवे में जशपुर के लकड़ी डीपो के पास उनकी गाड़ी पर पथराव हो गया।

हमलावरों ने पत्थर से कार पर हमला किया है। बीजेपी से राज्यसभा सांसद रह चुके रणविजय सिंह जूदेव ने इस मामले में सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद वाहन में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उतर कर आस पास हमलावरो की खोजबीन की लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। जूदेव ने बताया की घटना में किसी को चोट नहीं आई है। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग मे इस तरह की घटना सुरक्षा व्यबस्था पर सवाल उठता है।

इधर पुलिस दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

Back to top button