क्राइम

CG : शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद सरकारी कर्मचारी अरेस्ट

अंबिकापुर 7 सितंबर 2023। अंबिकापुर पुलिस ने सरकारी विभाग में पदस्थ कर्मचारी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने खुद को अविवाहित बताकर सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ दैहिक शोषण किया गया। इसके बाद जब शिक्षिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। पीड़ित शिक्षिका की शिकातय पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में वर्ष 2019 से 2023 तक सरकारी विभाग में सुख सागर की पोस्टिंग थी। अपने इस कार्यकाल के दौरान उसका गांधीनगर में रहने वाली एक शिक्षिका से पहचान हुआ। पहचान बढ़ने के बाद सुख सागर ने खुद को अविवाहित बताकर शिक्षिका को अपने झांसे में ले लिया। शिक्षिका का आरोप है कि सुखसागर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसी बीच आरोपी का तबादला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हो गया। उधर पीड़िता को जब उसके विवाहित होने की जानकारी मिली,तो उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुखसागर ने शिक्षिका से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अंबिकापुर के गांधीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुखसागर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। गांधी नगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी बने सुखसागर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Back to top button