हेडलाइन

CG: हाथियों का आतंक- जंगल में करील लेने गई 2 महिलाओं का हाथी ने कुचला….मौके पर हुई मौत, 2 अन्य की हालत गंभीर

कोरबा 10 सितंबर 2023। कोरबा में एक बार फिर हाथियों के आतंक से कटघोरा वनमंडल थर्राया हुआ है। यहां जंगल में करील और पुटु बिनने गयी महिलाओं पर हाथियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले में जहां 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, वही 2 अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचायी। गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को इलाज के लिए अ्रस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटघोरा वनमंडल के कंेदई और ऐतमा नगर रेंज में मौजूदा वक्त में 41 हाथियों के दल ने डेरा डाल रखा है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज अंतर्गत चोटिया डंप एरिया का बताया जा रहा है। वन विभाग की माने तो यहां के केंदई और ऐतमा नगर रेंज में 41 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यहां ग्राम कोरबी के रहने वाले एक ही परिवार के ग्रामीण नारसिंह उसकी पत्नी राजकुमारी और बहन पुन्नी बाई व भांजा दीपक सिंह करील लेने जंगल गए हुए थे। जंगल में परिवर के लोग करील और पुटू की तलाश कर रहे थे, इसी बीच हाथियों का दल वहाँ आ गया।

जिसमे एक हांथी ने राजकुमारी व पुन्नी बाई पर हमला करते हुए उन्हें कूचलकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना के दौरान नारसिंह और उसका भांजा बुरी तरह से घायल हो गये। दोनों ने किसी तरह से जान बचा कर भागने में सफल रहे। सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर हांथीयों को जंगल की ओर खदेड़ा और घायलों को डायल 112 की मदद से पोड़ी-उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा वनमण्डल के अधिकारी और रेंजर पोंडी उपरोडा सामुदातिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

जहां डीएफओ ने घायलों का हाल जाना और मृतकों को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। बता दे कि कटघोरा वनमण्डल के केंदई, एतमा नगर, पसान, कोरबी क्षेत्र में लगभग 45 से अधिक हाथियों का दल अलग अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। हाथियों के द्वारा ग्रामीणों की फसलों के साथ उनके मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। वन विभाग लगातार हाथियों के दल की मानिटरिंग कर ग्रामीणों को अगाह कर रहा है, बावजूद इसके ग्रामीण जान जोखिम में डालकर वनोपज संग्रहण करने जंगल जा रहे है। जिससे जंगल में हाथियों से ग्रामीणों का सामना होने से सीधे तौर पर जनहानि हो रही है। वहीं इस क्षेत्र में हाथी के आतंक से ग्रामीणों के फसल भी बर्बाद हो रहे है।

Back to top button