क्राइम

CG- युवक-युवती की गमझे में बंधी लाश मिली….48 घंटे से थे दोनों गायब, बिहार से आयी थी लड़की

दुर्ग 2 जून 2022। भिलाई से एक प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। खबर है कि दोनों भिलाई के ही रहने वाले हैं। दोनों का शव एक साथ गमछे में बंधा हुआ था, ये घटना महमरा एनीकट के पास की है, जानकारी के मुताबिक लड़की के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे, जिसकी वजह से ये आत्मघाती कदम प्रेमी जोड़े ने उठाया।

31 मई तक से ही दोनों प्रेमी जोड़े अपने घर से गायब थे। खबर मिली है कि युवक मजदूरी का काम करता था, जबकि लड़की का परिवार संपन्न था। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी जब लड़की के परिवारवालों को हुआ तो लड़की को भिलाई से लड़की के परिवारवालों ने बिहार स्थित पैतृक गांव भेज दिया। बिहार जाने के बाद भी लड़की का प्रेमी के साथ संपर्क बना रहा।

लड़की नाबालिग थी, लिहाजा एक-दूसरे को समझाने की कोशिश भी परिजनों ने बहुत की, लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी। इसी दौरान लड़की बिहार से ट्रेन पकड़ककर भाग आयी। वो लड़के से लगातार संपर्क में थी। भिलाई स्टेशन पहुंचने के साथ ही लड़की और लड़का दोनों भाग गये। हालांकि उसके बाद आज सुबह अचानक से लोगों ने दो तैरती हुई लाश देखी, जिसके बाद पड़ताल की तो पता चला कि युवक-युवती को आखिरी बार स्टेशन के आसपास देखा गया था।

शव एक गमझे से एक-दूसरे से बंधा था, लिहाजा पुलिस को इस सुसाइड में थोड़ा संशय हो रहा है। हालांकि मामला ये आत्महत्या का या फिर हत्या का ? इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पायी है। दोनों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि पूरे घटना की सच्चाई सामने आ सके।

Back to top button