बिग ब्रेकिंगब्यूरोक्रेट्स

CG : दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की टाइमिंग बदली…. GAD ने जारी किया निर्देश… “टाइम टेबल का सख्ती से पालन किया जाये”

रायपुर 5 फरवरी 2022। सप्ताह में 5 दिन की ड्यूटी का आदेश जारी होते ही टाइम टेबल को लेकर राज्य सरकार ने सख्ती के आदेश जारी कर दिये हैं। राज्य सरकार ने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, कलेक्टर, कमिश्नर और जिला पंचायत सीईओ को निर्देश जारी किया है कि सुबह 10 बजे से शाम के 5.30 तक दफ्तर में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाये।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी को इस बात का ऐलान किया था कि कर्मचारियों के लिए अब 5डे वीक होगा। मतलब रविवार की तरह अब हर शनिवार को भी कर्मचारियों के लिए अवकाश होगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का त्वरित अमल भी हुआ। सप्ताह में 5 दिन के काम की वजह से टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश दिया है कि दफ्तरों में सुबह 10 बजे से शाम के साढ़े पांच बजे तक कर्मचारियों की उपस्थिति होनी चाहिये। अधिकारियों को इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्देश दिये गये हैं।

Back to top button