टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

Ratan Tata का ऑस्ट्रेलिया में भी बजा डंका, मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Ratan Tata: उद्योगपति और टाटा संस्थान के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने सप्ताहांत पर ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। फैरेल ने रतन टाटा को ‘व्यापार, उद्योग और परोपकार जगत का दिग्गज’ बताया। उन्होंने कहा कि टाटा के योगदान ने ऑस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।

भारतीय उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने एक बार फिर से वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल (Barry O’ Farrell) ने ट्विटर पर रतन टाटा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। टाटा संस (Tata) के मानद चेयरमैन रतन टाटा को सर्वोच्च सम्मान देते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें उद्योग जगत और परोपकार जगत का दिग्गज बताया है। उन्होंने सम्मान लेते हुए रतन टाटा के संग फोटो शेयर की है। तस्वीरों में रतन टाटा के साथ टाटा संग के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी नजर आए।

ऑस्ट्रेलिया ने रतन टाटा को कारोबार जगत में उनके काम और उनकी परोपकारिता के लिए ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के सम्मान से सम्मानित किया गया है। रतन टाटा ने केवल भारत के लोगों पर ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के लोगों पर अपनी छाप छोड़ दी है। बिजनस जगत में उनके योगदान ने ऑस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने उनके बारे में ट्वीट पर लिखा कि रतन टाटा ने केवल भारत के कारोबार और परोपकार के दिग्गज नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपने योगदान से ऑस्ट्रेलिया पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए लंबे वक्त तक काम किया है। उन्होंने बिना रुके लंबे वक्त तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कारोबारी संबंधों को मजबूत करने के लिए काम किया है। उनके अहम रोल को देखते हुए ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (AO) सम्मान से सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के अपलोड होते ही वो वायरल हो गया। लोग रतन टाटा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Back to top button