हेडलाइन

CG Vidhansabh : जल जीवन मिशन के तीन ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड…मंत्री बोले- गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

रायपुर 22 मार्च 2023। आज विधानसभा में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2021-22 और 2022-23 में रायपुर के लिए राशि का बजट आवंटन का मुद्दा उठा। इस मामले में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने मांग की, काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाये। जवाब में मंत्री रुद्र गुरू ने बताया कि तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

आने वाले दिनों में अगर ऐसी की गलतियां मिली तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इससे पहले रायपुर जल जीवन मिशन के वर्क आर्डर को निरस्त करने का मुद्दा भी अनिता शर्मा उठाया। जवाब में मंत्री रुद्र गुरू ने बताया कि रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2021-22 में रू. 8324.00 लाख और वर्ष 2022-23 में (फरवरी 2023 तक) रू. 17539.60 लाख राशि का आहरण सीमा जारी किया गया। राशि रू. 46533.55 लाख के वर्क आर्डर जारी किये गये। विधानसभावार कार्यादिश की जानकारी संलग्न प्रपत्र- अ अनुसार है। (ख) जी हां, निरस्त का कारण संलग्न प्रपत्र-व अनुसार है।

Back to top button