हेडलाइन

CG Weather : इन जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात और ओलावृष्टि भी, मौसम विभाग ने बताया कब तक रहेगा ऐसा मौसम

रायपुर 30 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होगी। वहीं ओलावृष्टि और वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है। मौसम में ये बदलाव दक्षिण से आ रही सर्द हवाओं की वजह से हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से जिस तरह से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है, उसके बाद लोगों को जेठ के महीने में ही सावन का अहसास होने लगा है। आये दिन बारिश की फुहारों से प्रदेश तर बतर हो रहा है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज रायपुर और बस्तर संभाग में ओले गिर सकते है। वहीं दक्षिण से आ रही हवाओं ने तापमान को प्रभावित रखा है और ऐसी स्थिति मई के पहले सप्ताह तक देखने मिल सकती है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं ने प्रदेश के तापमान को 8 डिग्री से गिरा दिया है। मौसम विभाग ने 10 जिलो के लिए जारी हुआ अलर्ट,रायपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, दुर्ग, कांकेर, नारायणपुर, बालोद और धमतरी जिले के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलो के साथ लगे जिलो में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन भर घने बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। तेज आंधी आएगी। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम तापमान महज 30 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक हो सकता है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से छह डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से दो डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 44 से 68 प्रतिशत तक रहा। इसकी वजह से मौसम अभी इसी तरह का रहने वाला है।

इसके बाद 1 से 4 मई तक बारिश व आंधी आएगी। मौसम दिलकश बना रहेगा। 1 मई को बादल छाए रहेंगे। आंधी व बारिश हो सकती है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान महज 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 2 और 3 मई को भी मौसम इसी तरह बना बना रहेगा। 4 मई को बारिश व आंधी की गतिविधियां कम हो जाएंगी। तापमान में इजाफा शुरू हो जाएगा। 4 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 5 मई को मौसम शुष्क हो जाएगा। अधिकतम तामपान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।

Back to top button