टॉप स्टोरीज़

Chandra Grahan: आज रात इतने बजे लग जायेगा चंद्रग्रहण… भारत में नहीं, पर लोगों को हो सकती…

नई दिल्ली 5 मई 2023 साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई यानी आज लगने जा रहा है. आज बुद्ध पूर्णिमा भी है. यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. इस चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट की होगी. यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा.

भारत में नहीं दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है. वहीं, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, ये उपछाया चंद्र ग्रहण है यानी चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकेगा.

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2023 Where to watch)
साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत,अटलांटिक,अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा. हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.

Back to top button