×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 26 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

TET बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री ने TET विवाद के बीच सहायक शिक्षक फेडरेशन को वार्ता के लिए बुलाया, आज रात 8 बजे मुख्यमंत्री से होगी मुलाकात, संयोजक मनीष मिश्रा व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता करेंगे अगुवाई

रायपुर, 26 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET की अनिवार्यता को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार को एक बड़ी राजनीतिक और प्रशासनिक पहल सामने आई है। 27 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन और न्याय पदयात्रा से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता का न्योता दिया गया है। ये वार्ता सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष रविंद्र राठौर के निर्देशानुसार व जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अगुवाई में होगी।

मुख्यमंत्री के साथ होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में TET की अनिवार्यता, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पदोन्नति में TET की शर्त और वेतन विसंगति जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। फेडरेशन की ओर से प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा और जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के सामने शिक्षकों की मांगें रखेगा। प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के करीब 6-7 पदाधिकारी शामिल होंगे।

Advertisement

आंदोलन से पहले सरकार की बड़ी पहल

शिक्षकों के आंदोलन के बीच सरकार की ओर से बातचीत की पहल को शिक्षक संगठनों की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले शिक्षा मंत्री के साथ भी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक प्रस्तावित है। यानी एक ओर जहां शिक्षक संगठन आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं, वहीं सरकार ने बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

शिक्षकों की ओर से 27 अगस्त से आंदोलन को तेज करने की घोषणा की गई है। शिक्षक साझा मंच की ओर से प्रदेश स्तरीय आंदोलन की शुरुआत 22 अगस्त से विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन के साथ की जा चुकी है। अब 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इसके तहत दुर्ग में शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर और जशपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की रणनीति तैयार की गई है।

जशपुर में प्रशासन से बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से आया बुलावा

मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित वार्ता के पीछे बुधवार देर शाम हुई एक महत्वपूर्ण बैठक को भी अहम माना जा रहा है। आंदोलन के कार्यक्रम को लेकर जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की थी।

बैठक में अजय गुप्ता ने संगठन के आगामी आंदोलन की पूरी रूपरेखा प्रशासन के सामने स्पष्ट रूप से रखी। उन्होंने 27 अगस्त से प्रस्तावित आंदोलन और संगठन की मांगों की जानकारी भी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जशपुर जिलाध्यक्ष को मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के लिए सूचना भेजी गई।

अब फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर TET की अनिवार्यता खत्म करने, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने, वरिष्ठता प्रभावित नहीं होने देने और वेतन विसंगति पर ठोस निर्णय की मांग रखेगा।

क्या आज खत्म होगा TET विवाद?

शिक्षकों और सरकार के बीच बढ़ते गतिरोध के बीच आज की बातचीत बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शिक्षक संगठन चाहते हैं कि सरकार TET को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करे और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पदोन्नति में TET की अनिवार्यता को लेकर राहत दी जाए।

फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि सरकार का रुख फिलहाल सकारात्मक नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हित में सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के साथ वार्ता में सकारात्मक निर्णय सामने आएगा।

रविंद्र राठौर के मुताबिक, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ-साथ पदोन्नति में TET की अनिवार्यता पूरी तरह खत्म करने और वेतन विसंगति के मुद्दे पर ठोस निर्णय शिक्षक संगठन की प्रमुख मांग है।

‘शिक्षा मंत्री के बाद मुख्यमंत्री से बातचीत बड़ी जीत’

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा ने मुख्यमंत्री की ओर से बातचीत के लिए बुलाए जाने को शिक्षकों की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि पहले शिक्षा मंत्री और अब मुख्यमंत्री की ओर से बातचीत की पहल होना इस बात का संकेत है कि सरकार शिक्षक संगठनों की मांगों को गंभीरता से ले रही है।

मनीष मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री से TET को लेकर स्पष्ट निर्देश की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शिक्षक चाहते हैं कि उनकी सेवा सुरक्षा बनी रहे और TET की वजह से उनकी वरिष्ठता प्रभावित न हो। साथ ही सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप आगे की कार्रवाई करे।

‘मुख्यमंत्री के सामने शिक्षकों की भावनाएं रखेंगे’

फेडरेशन के जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से वार्ता के लिए सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों की सभी प्रमुख मांगों को मजबूती से रखेगा।

अजय गुप्ता ने कहा कि फेडरेशन TET की अनिवार्यता का पुरजोर विरोध करता है और मुख्यमंत्री को शिक्षकों की भावनाओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षक हित में बड़ा फैसला लेगी। साथ ही वेतन विसंगति के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री से स्पष्ट निर्देश की मांग की जाएगी।

अब मुख्यमंत्री की पहल पर टिकी नजर

फिलहाल शिक्षकों के आंदोलन से ठीक पहले सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच संवाद का रास्ता खुल गया है। ऐसे में सबकी नजर अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ होने वाली बैठक पर टिकी है। अगर TET, सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता और वेतन विसंगति को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन या निर्णय सामने आता है, तो 27 अगस्त से प्रस्तावित आंदोलन को लेकर भी तस्वीर बदल सकती है।

हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के बाद ही स्पष्ट होगा। शिक्षकों को उम्मीद है कि आज की बातचीत उनके लिए राहत का रास्ता खोलेगी और लंबे समय से चले आ रहे TET विवाद का समाधान निकल सकेगा। वार्ता के दौरान कौशल अवस्थी, अश्वनी कुर्रे, आदित्य गौरव साहू, दिनेश नायक भी मौजूद रह सकते हैं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित

RECOMMENDED

TET विवाद के बीच शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा और विभागीय TET पर शिक्षा मंत्री का आश्वासन; 27 अगस्त को दुर्ग में रक्षा सूत्र यात्रा

RECOMMENDED

CG-रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल, फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की घोषणा

RECOMMENDED
Omega-3 supplements

ओमेगा-3 सप्लीमेंट: दिल, दिमाग और त्वचा को सेहतमंद रखने का कारगर जरिया, विशेषज्ञ से समझें सही मात्रा

RECOMMENDED
Philips 5G Smartphone

Philips 5G Smartphone India Launch: 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरे के साथ Philips की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी

RECOMMENDED
Maruti Fronx CNG Finance Plan

Maruti Fronx CNG Finance Plan : ₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी मासिक EMI? जानें पूरा गणित

RECOMMENDED
Ai+ Nova 2 Power

Ai+ Nova 2 Power : बाज़ार में उतरने से पहले एथिकल हैकर्स और टेक एक्सपर्ट्स कर रहे नए हैंडसेट की टेस्टिंग

RECOMMENDED
2027 Hyundai Palisade

2027 हुंडई पैलिसेडे एल लक्ज़री हाई-रूफ वेरिएंट का अनावरण: KRW 44.78 मिलियन से शुरू

RECOMMENDED
Redmi 17C 5G

Redmi 17C 5G Global Launch : 6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ नया बजट स्मार्टफोन मार्केट में उतरा

RECOMMENDED
Studds' SMK Typhoon helmet

टू-व्हीलर राइडर्स के लिए अच्छी खबर: Studds के SMK Typhoon हेलमेट को ब्रिटेन के SHARP टेस्ट में मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

RECOMMENDED
MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S

MG Tomahawk vs Mahindra XEV 9S : कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है ज्यादा दमदार?

RECOMMENDED
India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर, 28 हजार ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती जल्द

RECOMMENDED

CG: नौकरी के नाम पर 50 हजार लेने का आरोप, गिरफ्तार प्रणव अवस्थी के खिलाफ नई शिकायत

RECOMMENDED

CG News: YouTube और सोशल मीडिया से सीखा ATM में चोरी का तरीका, धातु की प्लेट लगाकर उड़ाई 1.15 लाख की रकम

RECOMMENDED

CG-लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

RECOMMENDED
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ में बारिश से मिलेगी राहत, तीन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, पढ़िये मौसम विभाग की चेतावनी

RECOMMENDED

CG शिक्षा मंत्री बयान VIDEO: शिक्षक साझा मंच की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री ने जारी किया VIDEO, कहा, नौकरी को लेकर शिक्षकों को  चिंता करने की जरूरत नहीं

RECOMMENDED

ब्रेकिंग-शिक्षा मंत्री के साथ बैठक खत्म: शिक्षकों के लिए विभागीय TET कराने पर सरकार राजी, सेवा सुरक्षा का मिला आश्वासन, पढ़िये आज बैठक में क्या-क्या हुआ

RECOMMENDED

नियुक्ति न्यूज : रामलाल चौहान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बने, राज्य सरकार ने आयोग की अहम नियुक्ति

RECOMMENDED

CG: नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, मालिक को ही चूना लगाने की थी प्लानिंग फर्जी हस्ताक्षर से 85 हजार निकालने की कोशिश

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

TET विवाद के बीच शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा और विभागीय TET पर शिक्षा मंत्री का आश्वासन; 27 अगस्त को दुर्ग में रक्षा सूत्र यात्रा