बिग ब्रेकिंग

रायपुर में छत्तीसगढ़िया ऑलम्पिक का 6 से होने जा रहा शुभारंभ…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे उद्घाटन….

होंगे 14 खेल, वार्ड और जोन स्तर से होगी शुरुआत

रायपुर 04 अक्टूबर 2022 : छत्तीसगढ़ शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा साल 2022 – 2023 छत्तीसगढ़िया ऑलम्पिक की तैयारी राजीव युवा मितान योजना के माध्यम से रायपुर नगर निगम द्वारा शुरू कर दी गई है। इंडोर स्टेडियम में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे इन खेलों की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने खिलाड़ियों को उचित मंच देने हेतु छत्तीसगढ़िया ऑलम्पिक आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही इसका आयोजन शहरों में भी किया जाएगा।

इसी के मद्देनजर रायपुर नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी द्वारा अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त कर उनके साथ चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि इसमें अंचल के 14 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, खो – खो, कब्बडी, रस्सा कसी और बांटी जैसे खेल दल बनाकर खेले जाएंगे। वहीं बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी दौड़ जैसे एकल खेल भी होंगे।इसका आयोजन चरणबद्ध तरीके से राजीव युवा मितान के माध्यम से किया जाएगा। पहले वार्ड और जोन स्तर पर आयोजन होगा। वार्डों और जोनों में खेलों का आयोजन का सम्पादन राजीव युवा मितान द्वारा किया जाएगा।इसके बाद शहर, जिला,सम्भाग एवं राज्य स्तर पर आयोजन होगा।

Back to top button