पॉलिटिकलहेडलाइन

ED के छापे पर बोले मुख्यमंत्री… कांग्रेस महाधिवेशन के बाद से ED मार चुकी है 50 से अधिक छापे… लेकिन छापे में क्या मिला, बताती क्यों नहीं ?

रायपुर 2 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी का सिलसिला जारी है। ईडी की छापेमारी को लेकर बयानों का दौर भी जारी है। कांग्रेस ईडी की कार्रवाई पर लगातार मुखर होकर बोल रही है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी और बीजेपी दोनों पर निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के यहां ED की रेड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब तक सबसे ज्यादा ED की रेड छत्तीसगढ़ में पड़ी है। कांग्रेस महाधिवेशन के बाद से अब तक 50 से ज्यादा छापे पड़े हैं। कितना पैसा और संपत्ति जब्त की गई है। यह ED नहीं बता रही है।

भूपेश बघेल ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ हम हैं। और उसकी जांच होनी चाहिए। लेकिन ED को जो अधिकार मिला है। उसका दुरुपयोग हो रहा है। छापे के दौरान ED मारपीट कर जबरदस्ती दस्तखत करा रही है। कई लोगों ने इसकी शिकायत की है। इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा कि अब तक सबसे ज्यादा ईडी का छापा पड़ा है तो केवल छत्तीसगढ़ में, कांग्रेस महाअधिवेशन के बाद से अब तक 50 से अधिक छापे पड़े हैं। ED को जो अधिकार मिला है उसका दुरुपयोग हो रहा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हम जाएंगे, और उसकी जांच होनी चाहिए। 1 महीने में कितना पैसा जप्त ED ने नही बताया।

Back to top button