हेडलाइन

CM भूपेश ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात, राजनीतिक हालात व रणनीति पर हुई चर्चा

रायपुर 25 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक मसलों पर उनसे विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि हमारी नेता, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से आज मुलाकात हुई। देश, प्रदेश की राजनीति, आगे की रणनीति सहित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

ED-IT पर साधा था निशाना

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री गुरुवार को दिल्ली रवाना हुए थे, जहां उन्होंने देर शाम AICC में प्रेस कांफ्रेंस की और ED-IT को लेकर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि हम छत्तीसगढ़ के लोग हैं। हम मरने और जेल जाने से नहीं डरते हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले IT के 250 लोगों की टीम छापा डालेगी। ED आती है तो IT जाती है, IT आती है तो ED जाती है। हमारे यहां यही क्रम चल रहा है।

ED का काम सिर्फ सरकार को बदनाम करना

ED करती क्या है? ED के लोग घरों में जाते हैं, मोबाइल जब्त करते हैं, ज्वैलरी-कैश व बैंक खाते सीज करते हैं। फिर पूरे परिवार को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखते हैं और राजनीतिक सवाल पूछते हैं। पहले IT ने छापा डाला, फिर ED की एंट्री हुई। इनका उद्देश्य सिर्फ सरकार को बदनाम करना है।BJP को तकलीफ ये है कि किसानों के 107 लाख मीट्रिक टन धान की बिलिंग कैसे हो गई? अभी तक होता ये था कि फसल बाहर पड़ी-पड़ी सड़ जाती थी। वो सारे नुकसान हमने बचाए हैं, उन्हें इसी बात की परेशानी है।

Back to top button