बिग ब्रेकिंग

मज़दूरों के बीच जाकर CM भूपेश ने की नये साल की पहली सुबह की शुरुआत….अपने हाथों से मिठाइयां खिलाई, कंबल भी बांटे

रायपुर 1 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साल के पहले दिन की शुरुआत मजदूरों के बीच की। हर नये साल की तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर आज सुबह चावड़ी बाजार में मजदूरों के बीच पहुंचे और साल के पहले दिन की शरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेहनतकश मजदूरों को नए साल की बधाइयां दी और उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने मजदूरों को मिठाइयां और सर्दी के मौसम को देखते हुए कंबल भेंट किया। मजदूर भी अप्नोंके बीच मुख्यमंत्री को पाकर बेहद खुश थे। करीब 1 घंटे मुख्यमंत्री मज़दूरों के बीच रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद मजदूरों को अपने हाथों से मिठाईयां भी खिलाई। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले कई सालों से अपने नए साल की शुरुआत मजदूर भाइयों के साथ ही करते हैं। आज भी अपने उसी कड़ी को उन्होंने जारी रखते हुए मेहनतकश मजदूरों के साथ अपने साल 2022 की शुरूआत की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज काफी व्यस्त कार्यक्रम भी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूरों के साथ मुलाकात की परंपरा के साथ नए वर्ष की बधाई दी। उन्होंने  कहा कि यहां चावड़ी में लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है, स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से हमें पुरस्कार मिल रहा है, इन्हें बधाई.। नये वर्ष में बुजुर्गों और हमारे पुराधा, हमारे महापुरूषों के सपनों को साकार करना ही मेरा नए वर्ष का संकल्प है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नव वर्ष पर श्रमवीरों को सौगात दी। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भगिनी प्रसूति सहायता योजना में सहायता राशि 10,000 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए करने की घोषणा की।

Back to top button