बिग ब्रेकिंग

CM भूपेश का कलेक्टरों को निर्देश…..जिलों में कोरोना टेस्टिंग बढाई जाए…..बारिश को लेकर व्यवस्था के भी निर्देश

रायपुर 29 दिसम्बर 2021। पिछले 24 घंटे से छत्तीसगढ़ के बदले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में रुक रुककर बारिश हो रही है, और कई जगहों पर ओला वृष्टि भी हुई है। मौसम में इस बदलाव से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। सब्जी की फसलें काफी बर्बाद हुई है। वहीं धान खरीदी भी प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री ने असमय बारिश और कोरोना के बढ़े मामले को लेकर कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं।

 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि असमायिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को और घरों को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन किया जाए।

वर्षा और ओला वृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कव्हर लगाए जाएं तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाए। अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

Back to top button