ब्यूरोक्रेट्स

कलेक्टर डॉ भुरे ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन एवं संपूर्ण व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

संभाग स्तरीय आयोजन 13 से 14 दिसंबर तक किया जायेगा

रायपुर 07 दिसंबर 2022/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 के सफल आयोजन हेतु नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकाश छिकारा को आयोजन एवं संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

कलेक्टर ने बताया कि नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित होने वाले कबाड़ी  , खो-खो, फुगड़ी, बिल्लस, बांटी एवं भौरा खेलों के लिए नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त  अभिषेक अग्रवाल को नोडल अधिकारी तथा  विनय मिश्रा,  अरूण ध्रुव, और  दिनेश कोसरिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

इसी तरह सप्रे शाला मैदान में आयोजित होने वाले पिट्ठूल, गिल्ली डंडा, गेड़ी दौड़ एवं रस्साकसी खेलों के लिए जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरि कृष्ण जोशी को नोडल अधिकारी तथा श्री विवेक गोस्वामी, श्री उदय कामड़े और श्री कमलेश साहु को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह कलेक्टर ने स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित होने वाले लंगड़ी, 100 मी. दौड़, लंबी कूद एवं संखली खेलों के लिए अपर आयुक्त  अरविंद शर्मा को नोडल अधिकारी एवं  विनोद पाण्डेय,  आर.एन प्रधान,  संजय शर्मा तथा  आशुतोष सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Back to top button