बिग ब्रेकिंग

कलेक्टर कांफ्रेंस : नजूल प्रकरण में रीता शांडिल्य से मुख्यमंत्री नाराज…. दंतेवाड़ा कलेक्टर से भूमिहीन किसान न्याय योजना पर सवाल… किसान न्याय योजना व अन्य फसल लगाने के मामले में ये जिले पीछे

रायपुर 21 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान रेवन्यू डिपार्टमेंट के कामों पर नाखुशी जतायी। इस दौरान रेवन्यू सिकरेट्री रीता शांडिल्य से मुख्यमंत्री नाराज भी दिखे। दरअसल इंट्रोडक्शन के दौरान ही उन्होंने रेवन्यू के ओवरआल कामों पर अपनी नाखुशी जाहिर कर दी थी। जिलेवार समीक्षा के दौरान भी गरियाबंद, बलरामपुर, कोंडगांव के कामों पर उन्होंने नाखुशी जता दी। ये जिले राजस्व लक्ष्य के काफी पीछे हैं।

“मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान सिकरेट्री रीता शांडिल्य को कहा कि नजूल की जमीन के मामले में जिन जिलों में कलेक्टरों ने कम काम किया है, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं करते”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान गरियाबंद और महासमुंद में धान के अलावा अन्य फसल लगाने की कम आंकड़े पर भी नाखुशी दिखायी। गरियाबंद और महासमुंद के अलावे बालोद और जांजगीर भी इस मामले में पीछे हैं।

वहीं किसान न्याय योजना में रायगढ और मुंगेली के साथ-साथ बालोद भी पीछे रहा है। वहीं भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना में दंतेवाड़ा कलेक्टर से सवाल पूछा गया कि वहां ये आंकड़े कम क्यों हैं, वहीं सूरजपुर में भी कम आंकड़े पर मुख्यमंत्री ने नाखुशी दिखायी।

Back to top button