ब्यूरोक्रेट्स

शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति घोटाला…. फर्जी तरीके से नियुक्ति वाले हाईस्कूल के इस कर्मचारी को किया गया बर्खास्त…..डीईओ ने जारी किया आदेश

रायपुर 11 मार्च 2022। छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग के अनुकंपा नियुक्ति में बड़ा घोटाला सामने आया है। पिछले दिनों एक DEO पर हुई कार्रवाई के बाद अब एक कर्मचारी को भी फर्जी अनुकंपा नियुक्ति में सस्पेंड कर दिया गया है। साल 2021 में ओम प्रकाश साहू ने शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में ग्रेड 3 में सहायक पद पर अनुकंपा नियुक्ति पायी थी।

इस मामले में प्रह्लाद कुर्रे नाम के एक शिकायतकर्ता ने नियम विरूद्ध नियुक्ति बताते हे शिकायत की थी। हाईस्कूल तेंदुआ विकासखंड कोटा में पदस्थ ओमप्रकाश साहू पर आरोप ता कि उसने नियुक्ति पाने के लिए कई जानकारियां छुपायी। नियम के मुताबिक परिवार में अगर कोई सरकारी नियुक्ति में है, तो उसे अनुकंपा नियुक्ति का हकदार नहीं माना जायेगा। जबकि नियुक्ति के लिए ओमप्रकाश साहू ने इस जानकारी को छुपायी।

विभाग की तरफ से सहायक ग्रेड पर नियुक्ति कर्मचारी को जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन जवाब संतोषप्रद नहीं होने की वजह से उसे बर्खास्त कर दिया गया। इस मामले में डीईओ डीके कौशिक ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।

Back to top button