पॉलिटिकल

महिला नक्सलियों के साथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार… ईलाज कराने ले गये थे साथ, रास्ते में पुलिस ने पकड़ा

बीजापुर 9 अक्टूबर 2022। महिला नक्सलियों के छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी तेलंगाना में हुई है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार कांग्रेस नेता का नाम केजी सत्यम बताया जा रहा है। केजी सत्यम भोपालपट्टनम ब्लाक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री हैं। पार्टी में काफी सक्रिय केजी सत्यम को हनमाकोंडा के पास गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक भोपालपट्नम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केजी सत्यम के साथ तेलंगाना में 2 महिला नक्सलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी तेलंगाना पुलिस ने की है। सूत्रों के मुताबिक इलाज के लिए महिला नक्सलियों को लेकर कांग्रेस नेता तेलंगाना आये थे। इस दौरान हनमाकोंडा के पास कांग्रेसी नेता केजी सत्यम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

किये गए गिरफ्तार

Back to top button