हेडलाइन

हड़ताल खत्म करने को लेकर विवाद… कई संगठन फैसले से नाखुश… देखिये किन-किन संगठनों ने क्या कहा…

रायपुर 2 अगस्त 2022। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल को लेकर अब विरोध भी शुरू हो गया है। लोग सोशल मीडिया में लगातार इसका विरोध जता रहे हैं। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग के कर्मचारियों ने तीखा विरोध जताया है। कई लोगों ने विरोध जताते हुए प्रांतीय फेडरेशन ग्रुप को छोड़ दिया है। रायगढ़ के जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह ने लिखा है…

रायगढ़ जिले में आंदोलन वापसी का भारी विरोध, प्रांतीय फेडरेशन ग्रुप से वरिष्ठ उप प्रांत अध्यक्ष मनोज पांडे जी लेफ्ट,  उसी तरह से जिले के ग्रुप से जिला अध्यक्ष गोविंद परधान सहित कई साथी लेफ्ट हो गए हैं, प्रांतीय निर्देश के पालन में हमने जिले के सभी कर्मचारियों से कार्य पर लौटने की अपील जारी कर दी है- शेख कलीमुल्लाह जिला संयोजक रायगढ़

वहीं राजस्व पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप ने भी नाराजगी जताते हुए ग्रुप छोड़ दिया है। उन्होंने लिखा है… कारणवश मैं यह ग्रुप छोड़ रहा हूँ। क्षमा करेंगे।

वहीं संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन ने फेडरेशन के ग्रुप में लिखा है कि .. आज जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ.  आज के निर्णय से संयुक्त शिक्षक संघ संतुष्ट नही है

Back to top button