हेडलाइन

काउंसलिंग कमेटी गठित : प्रमोशन रद्द होने के बाद अब पदोन्नति काउंसलिंग गठित….संयुक्त कलेक्टर होंगे अध्यक्ष, DEO…

कोरबा 20 अक्टूबर 2022। कोरबा में सहायक शिक्षकों के प्रमोशन में कई तरह की शिकायते आई थी। नियम विरुद्ध हुए प्रमोशन और गंभीर शिकायतों के बाद कलेक्टर संजीव झा ने सहायक शिक्षकों के प्रमोशन को रद्द कर दिया था।

साथ ही कलेक्टर ने इस बात के भी निर्देश दिए थे कि अब सहायक शिक्षकों से प्रधान पाठक के पद पर हुई पदोन्नति के बाद पदांकन काउंसलिंग के जरिए किया जाएगा।

कलेक्टर के इस निर्देश के बाद काउंसलिंग के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। संयुक्त कलेक्टर को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। शिव बनर्जी काउंसलिंग कमिटी के अध्यक्ष होंगे, वही DEO जीपी भारद्वाज सदस्य सचिव होंगे, इसके अलावा जिला मिशन समन्वयक संजय सिंह, शिक्षा राजपूत और काजी रुखसार हुसैन को सदस्य बनाया गया है।

Back to top button