हेडलाइन

14 शिक्षकों पर गाज : स्कूल की टाइमिंग पर शिक्षकों पर सख्ती…..एक ही दिन में 14 पर एक्शन…कहीं वेतन काटने का निर्देश, तो कहीं….देखिये किन-किन पर …..

रायपुर/जांजगीर/गरियाबंद 14 जुलाई 2022। शिक्षकों पर सख्ती अब शुरू हो गयी है। स्कूलों में लगातार निरीक्षण का दौर चल रहा है, इस दौरान कई शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। समय पर स्कूल में मौजूद नहीं रहने पर 14 शिक्षकों पर एक ही दिन में एक्शन हुआ है। गरियाबंद में जहां बीईओ ने 7 शिक्षकों को शो काज नोटिस जारी किया, तो वहीं जांजगीर में कलेक्टर ने 7 शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिये।

गरियाबंद में 5 शिक्षकों को शो कॉज नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब तलब किया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जोबा विकासखंड गरियाबंद के शिक्षक एलबी कृष्ण गोपाल सिन्हा, शिक्षक खिलेश्वरी साहू, शिक्षक चंपा देवदास के अलावे शासकीय प्राथमिक शाला जोबा में दो शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। दरअसल हाल के दिनों में स्कूल का समय 9.45 बजे निर्धारित किया गया है, लेकिन ये शिक्षक सुबह 10 बजे तक संस्था में उपस्थित नहीं थे। लिहाजा इन सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का भी आदेश दिया है।  

वहीं शासकीय हाईस्कूल जोबा के भी दो शिक्षकों को लेट स्कूल आने पर शो काज नोटिस जारी किया गया है। व्याख्याता सोमा ठाकुर और सहायक शिक्षक जिनेश्री कुर्रे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ये शिक्षक भी प्रार्थना के दौरान उपस्थित नहीं थे। गरियाबंद में कुल 7 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।

वहीं जांजगीर मे में भी 7 शिक्षक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर तारण सिन्हा ने गुरुवार को जैजैपुर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम दतौद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतौद पहुँचे। स्कूल टाइम में गायब मिले 7 शिक्षकों के वेतन काटने का आदेश कलेक्टर ने दिया है। सुबह 11 बजे कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा जैजैपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतौद पहुँचे। स्कूल पहुँचते साथ उन्होंने उपस्थिति पत्रक मंगवा कर देखा।

कलेक्टर ने स्कूल में पदस्थ शिक्षक व स्कूल आये शिक्षकों का मिलान हाजरी पंजी से किया। जिसमे 7 शिक्षक अनुपस्थित मिले। बिना सूचना के शिक्षको की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने प्राचार्य पर नाराजगी व्यक्त की। इसी समय एक शिक्षक स्कूल में प्रवेश कर रहे थे। उन्हें प्रवेश करते देख कलेक्टर ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि ग्यारह बजने को है, विद्यार्थी स्कूल पहुँच चुके हैं लेकिन आप अभी पहुँच रहे हैं। ऐसा बिल्कुल नही चलेगा। उन्होंने प्रिंसिपल को भी सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नही चलेगा। शिक्षक समय से विद्यालय आये और समय पर कोर्स पूरा करें।

Back to top button