स्पोर्ट्स

क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार…. नशे की हालत में ठोक दी थी गाड़ी… पुलिस ने थाने ले जाकर …

मुंबई 27 फरवरी 2022। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबंली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी रविवार रात में हुई है। मुंबई के बांद्रा में विनोद कांबली ने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया. हालांकि, बाद में विनोद कांबली को बेल मिल गई.

भारत के लिए विनोद कांबली ने 107 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32 की औसत से 2477 रन बनाए हैं. विनोद कांबली के नाम 2 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं. जबकि 17 टेस्ट मैच में उन्होंने 54 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं.

Back to top button