क्राइम

CRIME NEWS : घर में बच्चों के सामने महिला से रेप ! मां की तकलीफ देख रोने लगे मासूम… तो मौके से फरार हुआ दरिंदा,घटना के बाद अब पुलिस कर रही….

झारखंड 12 मार्च 2023। झारखंड के चतरा जिले में एक महिला के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के हंटरगंज में एक विवाहिता के साथ उसके मासूम बच्चों के सामने ही एक शख्स ने रेप की घटना को अंजाम दिया। मां के साथ हो रही दरिंदगी को देख बच्चों ने जब शोर मचाया, तो परिजन मौके पर आ गये, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। वहीं इस घटना से सहमी पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी पति को दी। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया हैं।

विवाहित महिला के घर में घुसकर दरिंदगी का ये मामला झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज की है। बताया जा रहा हैं कि विवाहिता के साथ उसी के गांव के रहने वाले आरोपी युवक तिलक यादव ने जबरन घर में घुसकर रेप की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपी ने महिला के मुंह को उसी के साड़ी से बांध दिया था और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच विवाहिता के बच्चे रोने लगे। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर पीड़ित महिला की सास घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि तिलक यादव पीड़िता के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहा है।

पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक घर की दीवार को फांद कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म पीड़ित महिला का पति गांव से बाहर रहकर काम किया करता था। मामले की सूचना के बाद गांव लौटे पति के साथ पीड़िता ने हंटरगंज थाना पहुंचकर आरोपी तिलक यादव के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया हैं।इस एफआईआर के बाद पुलिस आरोपी युवक तिलक यादव की धरपकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल दुष्कर्म का आरोपी तिलक यादव फरार बताया जा रहा हैं।

Back to top button