बिग ब्रेकिंग

मुंबई पुलिस को मिला पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा मैसेज,….26/11 जैसे हमले की धमकी….

मुंबई 20 अगस्त 2022 : मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को एक धमकी भरा मैसेज मिला है। मैसेज में मुंबई में 26/11 जैसा हमले किए जाने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस को यह मैसेज वॉट्सएप पर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा। धमकी में आगे कहा गया है कि 6 लोग हैं भारत में, जो इस काम को अंजाम देंगे। जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है वह पाकिस्तान का बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को 26/11 जैसे हमले की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने ट्रैफिक कंट्रोल के वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा है, जिसमें बताया है कि मुंबई में 26/11 जैसा हमला किए जाने की आशंका है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल नंबर पर +923029858353 से वाट्सएप पर पाकिस्तानी नंबर से मैसेज आया है। मैसेज करने वाले ने लिखा है जी मुबारक हो, मुंबई में हमला होने वाला है। ये हमला 26/11 की नई ताजी याद दिलाएगा। आगे लिखा है उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर की दिखाएगी और धमाका मुंबई में होगा। इसमें बताया गया है कि भारत में छह लोग इस घटना को अंजाम देंगे। हम लोगों का कोई ठिकाना नहीं होता। लोकेशन आपको आउट ऑफ कंट्री ट्रेस होगी। इसके आगे लिखा है कि मुंबई को उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। मैसेज में लिखा है कि यूपी एटीएस मुंबई को उड़वाना चाहती है। इसमें कुछ इंडियन मेरे साथ हैं।
मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।

Back to top button