ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

DG डीएम अवस्थी ने ACB-EOW की संभाली कमान… IPS आरिफ शेख से लिया चार्ज… 1986 बैच के IPS हैं अवस्थी..

रायपुर 24 नवंबर 2022। IPS डीएम अवस्थी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (EOW) महानिदेशक का चार्ज ले लिया है। आज दोपहर ACB-EOW मुख्यायलय में IPS आरिफ शेख ने डीएम अवस्थी को चार्ज सौंपा। पूर्व पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी को राज्य सरकार ने हाल ही में हुए फेरबदल में एसीबी-EOW का डीजी बनाया था।

आरिफ शेख इससे पहले एसीबी-ईओडब्ल्यू के आईजी थे, पिछले दिनों हुए नये फेरबदल में रायपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। वो रायपुर छोड़कर अन्य चार जिला, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के आईजी का जिम्मा संभालेंगे। पिछले दिनों उन्होंने रायपुर रेंज आईजी की जिम्मेदारी भी संभाल ली है। एसीबी चीफ के तौर पर आरिफ शेख का कार्यकाल बड़ा ही शानदार रहा है। उनके नेतृत्व में भ्रष्टाचार के कई मामलों में रंगे हाथों गिरफ्तारी हुई।

1986 बैच के IPS हैं डीएम अवस्थी

 पूर्व पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने ACB और EOW के मुखिया के तौर पर वापसी की है। ठीक एक साल पहले प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के सवाल पर अवस्थी को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटाकर राज्य पुलिस अकादमी का महानिदेशक बना दिया गया था। भारतीय पुलिस सेवा 1986 बैच के अधिकारी डीएम अवस्थी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकाल में DGP बनाया गया था। 19 दिसम्बर 2018 को 1985 बैच के ए.एन. उपाध्याय को पद से हटाकर पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन भेज दिया गया। उनकी जगह अवस्थी को कुर्सी मिली थी। 2021 में अवस्थी को भी वहां से हटाकर  अशोक जुनेजा को DGP बना दिया गया। अवस्थी को राज्य पुलिस अकादमी भेजा गया था।

आरिफ शेख का एसीबी प्रमुख के तौर पर सफल रहा कार्यकाल

आरिफ शेख ने लंबे समय तक एसीबी चीफ की जिम्मेदारी संभाली थी। इस दौरान उनका कार्यकाल काफी सफल रहा। मौजूदा वक्त में उन्हें राज्य सरकार ने रायपुर रेंज के शेष चार जिलों का आईजी बनाया गया है। आरिफ हुसैन अभी तक ACB-EOW के आईजी थे। वो रायपुर छोड़कर अन्य चार जिला, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के आईजी का जिम्मा संभालेंगे। पिछले दिनों उन्होंने रायपुर रेंज आईजी की जिम्मेदारी भी संभाल ली है। आरिफ शेष ने लंबे समय तक एसीबी की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में एसीबी ने ना सिर्फ भ्रष्टाचार के मामलों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की, बल्कि जीपी सिंह जैसे हाई प्रोफाइल प्रकरण में गिरफ्तारी भी करायी।

Back to top button