ब्यूरोक्रेट्स

DGP अशोक जुनेजा नहीं होंगे अभी रिटायर, अगस्त 2024 तक बने रहेंगे पद पर

रायपुर 28 जून 2023। डीजीपी अशोक जुनेजा को सेवावृद्धि मिल गई है। जुनेजा अब अगले साल 2024 तक पद पर बने रहेंगे। तय सीमा के मुताबिक उन्हें 30 जून को रिटायर होना था। राज्य शासन के आदेश के अनुसार जुनेजा 5 अगस्त 2024 तक डीजीपी के पद पर बने रहेंगे। जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस हैं।

दरअसल पुलिस मुख्यालय के कामकाज से सरकार संतुष्ट है।डीजीपी का राज्य सरकार के साथ अच्छा तालमेल है। पुलिस की कार्यशैली सुधरी है और नक्सल मामलों में कमी आई है, ऐसे में राज्य सरकार ने डीजीपी को पद पर बनाए रखने का फैसला लिया है।

इस साल रिटायर होने वाले अफसरों की जो लिस्ट है, इस लिस्ट से भी अब गृह विभाग ने अशोक जुनेजा का नाम हटा दिया है। ऐसे में साफ हो गया है कि अशोक जुनेजा इस महीने रिटायर नहींहो रहे है। उन्हें एक्सटेंशन दिया जा रहा है।

Back to top button