बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का किस्मत का फैसला अब से कुछ देर बाद, बीजेपी-कांग्रेस दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर

धमतरी 10 मार्च 2023: धमतरी जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के 10 मार्च यानी आज चुनाव होना है। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरु होगी। लिहाजा चुनाव अधिकारी और राजनीतिक दल के लोग पुरी तैयारी में जुट गये है। बीजेपी व कांग्रेस दल के नेता और कार्यकर्ता अपने लोगों को साधने में लगी है।वहीं तीसरा मोर्चा भी खड़े करने की तैयारी में है। इधर भाजपा के ज्यादातर सदस्यों को धमतरी से बाहर ले जाने की भी खबर है।

धमतरी जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज होना है। कुछ ही देर बाद यानी 11 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। भाजपा इस मौके को गंवाना नहीं चाहेगी। पर उनके बागी सदस्य समीकरण बिगाड़ सकते है। सूत्रों की माने तो भाजपा,कांग्रेस अपने – अपने सदस्यों को साधने में लगे हुए है। वहीं कुछ नाराज सदस्य भी तीसरा गुट तैयार किये जाने की भी खबर है।लिहाजा मुकाबला रोचक हो सकता है। आज सुबह 11 बजे जनपद पंचायत कार्यालय में चुनाव शुरू होगी। पहले उपाध्यक्ष फिर अध्यक्ष का चुनाव होगा।

बता दे कि धमतरी जनपद पंचायत में भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 सदस्य हैं।अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की गुंजा साहू विजयी हुई थी। उपाध्यक्ष पद पर अवनेंद्र साहू ने जीत हासिल की थी। इस बीच 19 फरवरी को नाराज सदस्यों ने कलेक्टर को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था।अविश्वास प्रस्ताव के ठीक पहले उपाध्यक्ष ने अपना इस्तीफा दे दिया था। गुंजा साहू डर्टी रही और उन्हें सिर्फ पक्ष में 2 मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद 10 मार्च चुनाव के लिए तय किया गया है।

Back to top button