टॉप स्टोरीज़

मुझे कोई ‘Girlfriend Donate’ कर दो….दिल्ली मेट्रो पर लड़का गर्लफ्रेंड मांगता दिखा… वीडियो हो रहा खूब वायरल…

नई दिल्ली 19 दिसंबर 2022 आपने अपने आस-पास बहुत सारे फालतू लोगों को देखा होगा, लेकिन आज हम एक ऐसे फालतू शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका वीडियो देखने के बाद आप भी नाराज हो सकते हैं। दरअसल, यह शख्स दिल्ली मेट्रो के भीतर लोगों से दान में गर्लफ्रेंड मांगता नजर आ रहा है। इसके लिए बकायदा शख्स ने अपनी जैकेट पर एक बैनर लगाया हुआ है। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर इंटरनेट यूजर भी शॉक्ड रह गए हैं।
हैरान करने वाला वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by 🇮🇳मोहित गौहर 🇮🇳 (@mohitgauhar)


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने अपने हाथ में एक बैनर लिया हुआ है। इस बैनर में उसने लिखा हुआ है, ‘डोनेट मी अ गर्लफ्रेंड’ यानि मुझे एक गर्लफ्रेंड दान में दें। शायद ही आपने ऐसा कभी देखा होगा कि कोई शख्स डोनेशन में चलता-फिरता इंसान मांग ले। वह भी अपने लिए गर्लफ्रेंड का दान। लोगों ने युवक द्वारा गर्लफ्रेंड की डिमांड देखकर अपना माथा पकड़ लिया है। लड़का बड़ी बेफिक्री से अपने हाथ में ‘Donate Me A Girlfriend’ का पोस्टर लेकर घूम रहा है।

Back to top button