स्पोर्ट्स

रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में जड़ दी 6 बाउंड्री, पंत का छूटा पसीना

आईपीएल के 17वें सीजन के अपने चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी है। मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना डाले। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 235 रन बनाने होंगे।

रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में जड़ दी 6 बाउंड्री, पंत का छूटा पसीना

Read more: 25% की छूट में बिक रहा Redmi 13C स्मार्टफोन,देखे ये ऑफर

वानखेड़े स्टेडियम में दूसरी इनिंग में यह स्कोर बनाना आसान काम नहीं है। रोहित शर्मा और ईशान किशन के अलावा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने तो अद्भुत बल्लेबाजी कर सबको चौंका दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने चौंकाने वाली चुनौती पेश कर दी।

रोमारियो शेफर्ड ने कुल 10 गेंदों का सामना कर 39 रन की पारी खेली, जो हर किसी के लिए किसी के मिसाल की तरह है। उनका बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 390.00 का रहा।

रोमारियो शेफर्ड ने जड़ दिए 4 छक्के

मुंबई इंडियंस की तरफ से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने धमाल मचा दिया। उन्होंने कुल 10 गेंदों पर 39 रन ठोक डाले। आखिरी ओवर में तो उन्होंने वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आखिरी ओवर फेंक रहे एनरिक नॉर्टजे पर तीन छक्के और 3 चौके जड़कर दिल्ली कैपिटल्स का पसीना निकाल दिया।

उन्होंने चारों तरफ के शॉट लगाकर भविष्य के लिए अपने इरादे जाहिर कर दिए। उनकी बल्लेबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडिंयस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने 27 गेंदों पर 49 रन बनाए। इशान किशन ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली।सूर्य कुमार यादव अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर 39 रन बनाए।

रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में जड़ दी 6 बाउंड्री, पंत का छूटा पसीना

Read more: जबरदस्त माइलेज वाली Maruti Swift हुआ लॉन्च, लुक ऐसा की जीत लेगा आपका दिल

तिलक वर्मा कोई खास बल्लेबाजी नहीं कर सके, जिन्होंने 5 गेंदों पर 6 रन बनाए। टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 45 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने तो आज कमाल ही कर दिया। उन्होंने 10 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके जड़े।

Back to top button