मनोरंजन

DUNKI : शाहरुख खान के फैंस थिएटर के बाहर कुश्ती लड़ते नजर आये ,दिया इंस्टेंट रिएक्शन….

मुंबई 21 दिसंबर 202|शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का स्वैग फैंस के बीच देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघर फुल हैं। फैंस की भीड़ फिल्म देखने पहुंच रही है। शुरुआती रिएक्शन देखते हुए लग रहा है कि फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म देखने पहुंचे फैंस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शाहरुख खान भी खुद को रोक नहीं पाए। शाहरुख खान अपने ट्विटर प्रेसेंस और इंस्टेंट रिएक्शन के लिए जाने जाते हैं। वो अपनी बातों से अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर देते हैं। ठीक कुछ ऐसा ही कर के उन्होंने अपने फैंस की कुश्ती पर भी ब्रेक लगा दिया।

फैंस लड़ रहे थे कुश्ती
सामने आया वीडियो काफी फनी है। इसमें शाहरुख खान के फैंस हार्डी के गेटअप में कुश्ती लड़ते दिख रहे हैं। ‘डंकी’ में शाहरुख खान के किरदार का नाम हार्डी है। इस फनी फाइट के दौरान ये हार्डी-हार्डी के नारे लगा रहे हैं। ये वीडियो मुबई के गेटी गैलेक्सी सिनेमाघर के बाहर का है, जहां पहला शो 5.55 बजे दिखाया गया। इसी पर शाहरुख ने एक मजेदार प्रकिक्रिया दी है।

शाहरुख खान का रिएक्शन
शाहरुख खान ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘अरे अब पिक्चर देखने तो जाओ या बाहर ही कुश्ती करते रहोगे। फिल्म देखने जाइए और मुझे बताइए कि क्या आप सभी को इसमें मजा आया।’

Back to top button