हेडलाइन

छठ का प्रसाद बनाने के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट, 7 पुलिसकर्मी समेत 40 से ज्यादा लोग झुलसे….

औरंगाबाद 29 अक्टूबर 2022 : बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान हादसा हो गया है। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार की अलसुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्‍फोट होने से करीब 40 से ज्यादा घायल हो गए। इनमें आम नागरिक और पुलिस वाले भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

औरंगाबाद शहर की सबसे पतली गलियों में शामिल तेली मोहल्ले में ये घटना हुई है। शुक्रवार की रात ओड़िया गली में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इससे दो मंजिला इमारत वाले घर में आग लग गई। पता चला कि पुरानी जीटी रोड स्थित मर्फी रेडियो वाली गली में अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था। उनके घर में शुक्रवार की देर रात महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद बना रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, छठ पर्व के लिए प्रसाद बनाने के दौरान गैस की पाइप लीकेज होने से रिसाव होने लगा। धीरे-धीरे गैस का रिसाव सिलेंडर तक पहुंच गया, जिससे ब्लास्ट हो गया। इस दौरान 40 से ज्यादा महिला-पुरुष आग की चपेट में आने से झुलस गए। इस दौरान आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सिलेंडर फटने से 40 से ज्यादा लोग झुलसे गए। वहीं कई लोगों की हालत हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मुहल्ले के वार्ड नं 24 में शनिवार की अहले सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास मोहल्ले के ही अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पर्व हो रहा था। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान आग ने घर के सिलेंडर अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गैस रिसने लगा और आग तेजी से आग भड़क गई। जिसके बाद भगदड़ मच गई। कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपटें तेज हो गई।

मोहल्ले वालों के द्वारा नगर थाने की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं दमकल की टीम आग बुझाने में लग गई। लेकिन आग का लपेट धीरे-धीरे बढ़ती गई और अचानक घर मे ब्लास्ट हो गया। जिसमे करीब 40 से अधिक लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। देखते ही देखते सदर अस्पताल के लोगो की भीड़ जमा हो गयी।

घायलों में पुलिसकर्मी में महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो० मोज्ज्म एवं शाहगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के पंकज वर्मा, राजीव कुमार, मो० शाब्दिर, मो० असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो० छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 40 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमे से करीब 25 लोग के आसपास हालत गंभीर बताई जा रही है। कई लोगों को निजी नर्सिंग होम में भी भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

गृह स्वामी अनिल गोस्वामी ने बताया कि घर मे छठ पर्व हो रहा था. सभी परिवार प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। तभी गैस रिसने से आग लग गई। परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग दौड़े और नगर थाना की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी। इसके बाद लोग आग बुझाने में जुट गए तभी पुलिसकर्मी की टीम पहुंची। तब तक आग का लपटें तेज हो चुकी थी। जिस वजह से अचानक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण 30 से अधिक लोग के आसपास झुलस कर घायल हो गए। घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती लोगों का चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया।

Back to top button