हेडलाइन

EOW के छापे के दौरान क्लर्क ने पीया जहर : क्लर्क के अलावे इंजीनियर के भी ठिकानों पर ईओडब्लू की दबिश… करोड़ों की संपत्ति मिलने के आसार… चल रही है कार्रवाई

भोपाल और जबलपुर में EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) का एकसाथ छापा पड़ा है। भोपाल में मेडिकल डिपार्टमेंट में क्लर्क तो जबलपुर में नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर के घर EOW ने रेड की। दरअसल बैरागढ़ में रहने वाले चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर पर तड़के सुबह EOW का छापा पड़ा है।भोपाल के बैरागढ़ में कार्रवाई के दौरान क्लर्क हीरो केसवानी ने जहर पी लिया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

क्लर्क सतपुड़ा भवन में पदस्थ है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर EOW ने कोर्ट से ऑर्डर लेने के बाद उसके घर छापा मारा है।सुबह-सुबह EOW के छापेमार एक्शन से इलाके में हड़कंप की स्थिति मच गई है। सुबह लगभग 5:00 से 6:00 के बीच ईओडब्ल्यू की टीम ने व्यापारी नगर बैरागढ़ में रहने वाले शासकीय कर्मचारी के घर पर दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। शासकीय कर्मचारी का नाम हीरो केसवानी बताया जा रहा है जोकि चिकित्सा शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ हैं।

वही ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने जैसे उनके घर पर दबिश दी। शासकीय कर्मचारी ने कुछ ऐसा पदार्थ पी लिया, जिससे वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अधिकारियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

Back to top button