बिग ब्रेकिंग

काबुल की मस्जिद में मगरिब की नमाज के दौरान धमाका, 20 से ज्यादा लोगों की मौत; 40 घायल…

नई दिल्ली 17 अगस्त 2022 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक मस्जिद में मगरिब की नमाज के दौरान धमाका हुआ है। घटना में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 लोगों के घायल होने की खबर है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के खैरखाना में ‘अबूबकिर सेदिक’ मस्जिद में बुधवार शाम एक विस्फोट की आवाज सुनी गई।

अफगानिस्तान के काबुल में बम ब्लास्ट हुआ है। यह बम धमाका काबुल में मौजूद मस्जिद में हुआ। इसमें 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 40 के करीब लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। काबुल के इमरजेंसी हॉस्पिटल ने बताया है कि कुल 27 लोगों को वहां भर्ती कराया गया है। इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं।

अभी पूरे इलाके को तालिबान के सिक्योरिटी गार्ड्स ने सील कर दिया है, फिलहाल घायलों को काबुल के अलग-अलग हॉस्पिटल में पहुंचाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, काबुल शहर के सर-ए-कोटल खैरखाना में यह बम धमाका हुआ। काबुल के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट खालिद जरदान ने इस ब्लास्ट की पुष्टि की है।

फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन बीते कई महीनों में ऐसे कई हमले हुए हैं, जिनमें मस्जिदों को ही निशाना बनाया गया। लेकिन इस हमले में एक नई बात भी है। अबतक शिया मस्जिदों को आतंकी संगठन आईएस द्वारा निशाना बनाया जा रहा था। लेकिन आज जिस इलाके में यह ब्लास्ट हुआ है वहां शिया आबादी नहीं रहती है।

तालिबान के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि काबुल के पीडी-17 एरिया में ब्लास्ट हुआ है। तालिबान के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। ब्लास्ट में मस्जिद के मौलवी आमिर मोहम्मद काबुली की भी मौत हुई है।

Back to top button