क्राइम

नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप: मेला घूमने गयी दो सहेलियों को बंधक बनाकर 6 बदमाशों ने किया गैंगरेप,पीड़ित लड़कियों की हालत नाजुक,वारदात के बाद पुलिस ने किया…..

फतेहपुर 14 मार्च 2023। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला से 2 नाबालिग लड़कियों के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां मेला देखने गयी दो सहेलियों के साथ 6 बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा हैं कि हुसेनगंज क्षेत्र के सेनपुर में 7 लड़कियां शोभन सरकार का मेला देख कर लौट रहीं थीं। तभी गांव के ही 6 युवकों ने इन लड़कियों से छेड़खानी करना शुरू कर दिया। यह देख 5 लड़कियां वहां से भाग गयी, जबकि दो नाबालिग लड़कियों को लड़कों ने रास्ते में पकड़ लिया। जिन्हे जंगल में ले जाकर उनके साथ युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

गैंगरेप की ये वारदात फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव की लड़कियां रविवार को मेला देखकर रात के वक्त घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाले 6 युवकों ने उनका रास्ता रोककर छेड़खानी करना शुरू कर दिया। पीड़ित नाबालिग लड़कियों ने बताया कि 7 सहेलियों में 5 किसी तरह बचकर मौके से भाग निकली। लेकिन दो सहेलियों ने युवको ने पकड़ लिया, जिन्हे बंधक बनाकर सभी युवको ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी जब पीड़ित लड़कियों ने अपने परिजनों को दी, तब इस घटना को खुलासा हो सका।

पीड़ित लड़कियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। नगर क्षेत्र के सीओ वीर सिंह ने बताया कि गैंगरेप की इस घटना के बाद दोनों लड़कियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका मेडिकल टेस्ट हो रहा है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के नाम भी सामने आ गए हैं।गैंगरेप की इस वारदात में शामिल आरोपी प्रभात यादव, राजन यादव, दिलीप यादव, प्रदीप यादव, शैलेंद्र यादव और विकास यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। ये सभी आरोपी हुसेनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर तालुके के रहने वाले हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Back to top button