शिक्षक/कर्मचारीहेडलाइन

शिक्षक प्रमोशन : 50 से ज्यादा शिक्षकों का प्रमोशन हुआ रद्द, जानिये किन वजहों से पदोन्नति कैंसिल.. लिस्ट .

सरगुजा 18 मई 2023। सरगुजा संभाग में UDT और प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों का प्रमोशन रद्द होने का सिलसिला जारी है। अपात्रों को पदोन्नत किये जाने के बाद अब संयुक्त संचालक की तरफ से प्रमोशन को रदद् किया गाय है। कुछ सहायक शिक्षकों का विषय में पात्रता नहीं होने पर प्रमोशन रद्द हुआ है, तो कुछ पदोन्नति की पात्रता नहीं रखने के बावजूद पदोन्नत हो गये थे। कई शिक्षकों ने पदोन्नति लेने से इंकार कर दिया था, वहीं कुछ शिक्षकों को योग्यता नहीं होने के बावजूद पदोन्नत कर दिया गया था। संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय ने 17 मई को जहां 21 शिक्षकों का प्रमोशन रद्द किया था, तो वहीं 18 मई को 35 शिक्षकों का प्रमोशन रद्द किया गया है। देखिये लिस्ट..

Back to top button