ब्यूरोक्रेट्स

IAS,IPS अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिए सरकार ने बनाई समिति….भर्ती संख्या बढ़ाई गई

नई दिल्ली 25 मार्च 2022।केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा – आईएएस और भारतीय पुलिस सेवा – आईपीएस अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिए एक समिति बनाई है। इसकी जानकारी केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोक सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी।
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने 2022 से 2030 तक सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से आईएएस अधिकारियों की सीधी भर्ती पर सिफारिशों के लिए एक समिति का गठन किया है। इसके साथ ही उन्होंने सदन को सूचित किया कि सरकार ने सीएसई-2021 से ही सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होने वाली आईएएस अधिकारियों की वार्षिक भर्ती पदों की संख्या 180 तक बढ़ा दी है।

अधिकारियों की भर्ती संख्या बढ़ाई गई
केंद्रीय राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि जहां तक आईपीएस यानी भारतीय पुलिस सेवा का सवाल है, सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से आईपीएस (आरआर अर्थात राष्ट्रीय राइफल्स) अधिकारियों की भर्ती संख्या को सीएसई -2020 से ही 150 से बढ़ाकर 200 कर दिया गया है। वहीं, मंत्री ने आगे कहा कि सीधी भर्ती के अलावा, राज्य सेवाओं से केंद्रीय सेवाओं में शामिल होने के माध्यम से रिक्तियों को भरना एक नियमित प्रक्रिया है। इसके लिए चयन समिति की बैठकें, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा राज्य सरकारों के साथ समय-समय पर आयोजित की जाती हैं।
राज्य पदस्थ अधिकारी अधिकारियों के सृजित पद
उत्तर प्रदेश 548 652
पश्चिम बंगाल 298 378
गुजरात 250 313
बिहार 248 342
महाराष्ट्र 338 415
जम्मू-कश्मीर 59 137

Back to top button