बिग ब्रेकिंग

5476 मरीज, 4 मौत : रायपुर में मरीज और मौत का आंकड़ा दोनों हुआ खतरनाक… आज सभी चार मौत राजधानी में… दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा और जशपुर की स्थिति बेहद चिंताजनक

रायपुर 12 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना की खौफनाक रफ्तार जारी है। प्रदेश में आज फिर से 5476 नये मरीज मिले हैं। वहीं 4 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 27425 हो गयी है। रायपुर में आज 1785 नये केस मिले हैं, वहीं दुर्ग में कल की तुलना में आज आंकड़े कम हुए हैं। आज दुर्ग में 800 नये केस आये हैं। बिलासपुर में 418, कोरबा में में 403 नये केस आये हैं। जांजगीर 312, रायगढ़ 348, सरगुजा में 221, जशपुर में 279 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 4 लोगों की मौत हुई है।

Back to top button