हेडलाइन

राज्यपाल नियुक्ति : पूर्व मुख्यमंत्री को बनाया गया राज्यपाल, दो बड़े भाजपा नेताओं को बनाया गया गर्वनर

New Governer List: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी आदेश में इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का गर्वनर नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नियुक्तियां कर के काफी खुशी हो रही है।

 नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं।

Back to top button