मनोरंजन

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी, का हुआ निधन 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

चंडीगढ़ 22 अगस्त 2023|हरियाणा के जाने- माने सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां वे दाखिल थे। राजू पंजाबी शादीशुदा है। उनकी 3 बेटियां हैं।

हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का नामी चेहरा

राजू पंजाबी हरियाणा के मशहूर गायक एवं संगीत निर्माता रहे है। उनके गाये गाने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर हैं। कई बार हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ भी इनके गाने रिलीज हुए हैं। हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान व नई दिशा देने में राजू पंजाबी की बहुत भूमिका रही हैं। 

सिंगर के पैतृक गांव रावतसर में आज होगा अंतिम संस्कार

राजू पंजाबी हरियाणा के होनहार सिंगर में से एक थे, उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी। ऐसे में उनके अचानक निधन से परिवार और फैंस सदमे में हैं। राजू की मौत की खबर मिलते ही उनके रिश्तेदार और फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए हिसार पहुंचने लगे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि आज शाम को उनके पैतृक गांव रावतसर में सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजू पंजाबी हरियाणा के मशहूर गायक और संगीत निर्माता थे, उनके गाए गाने देश-दुनिया में काफी पसंद किए जाते हैं. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ भी राजू पंजाबी के कई गाने रिलीज हो चुके हैं. राजू पंजाबी के प्रमुख गानों में  सॉलिड बॉडी, सैंडल, स्वीटी, मुझे तेरा नशा है, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी, बम, तरकीब, देवर लाडला, फेयर लवली, दया राम की होरी, हवा कसूती, वृद्धाश्रम की साली, गोरी नागोरी शामिल हैं. 

इसी महीने रिलीज हुआ आखिरी गाना
राजू पंजाबी का आखिरी गाना इसी महीने 12 अगस्त को रिलीज हुआ था. उस समय भी राजू पंजाबी खराब तबियत की वजह से अस्पताल में एडमिट थे. राजू पंजाब का आखिरी गाना ‘आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा’ है.

Back to top button